शादी के जश्न के बीच डीजे वाहन के नीचे दब कर किशोर की मौत

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 12 Feb 2026 10:57 PM

विज्ञापन

शादी के जश्न के बीच डीजे वाहन के नीचे दब कर किशोर की मौत

विज्ञापन

कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुरसेला बस्ती में गुरुवार देर शाम डीजे वाहन से किशोर की कुचल कर मौत हो गयी. मृत किशोर पियुष कुमार (09) पिता सुनील मंडल थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती का निवासी था. किशोर मौत की घटना से कुरसेला बस्ती में कोहराम मच गया. शादी का जश्न मातम में बदल गया. जानकारी अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के चार-पांच नम्बर वार्ड के बीच कुरसेला बस्ती में शादी पर डीजे बजाया जा रहा था. डीजे संगीत को लेकर छोटे लड़कों की सड़क पर भीड़ जुटी हुयी थी. संगीत के धुन पर बच्चे बड़े सड़क पर थिरक रहे थे. इसी बीच डीजे का वाहन आगे पीछे किया जाने लगा. डीजे वाहन के पीछे किये जाने से किशोर दब कर कुचला चला गया. शोर मचाने के बाद किशोर को डीजे के नीचे से निकाल कर तत्काल उठा कर उपचार के लिए सीएचसी कुरसेला ले जाया गया. सीएचसी में उपचार जांच में चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि किशोर का डीजे से दब कर मौके पर ही मौत हो गयी थी. घटित घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन महिलाओं के चीख चीत्कार से सीएचसी का माहौल गमगीन हो उठा. किशोर की मां सहित परिजन महिलाएं दहाड़े मार विलाप कर रही थी. डीजे वाहन को ग्रामीणों द्वारा कब्जे में लेकर पुलिस को सौंपने की जानकारी मिली है. थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी थी. बताया गया कि डीजे के शोर में किशोर दबने की बात देर से चली. कुरसेला बस्ती में शादी का उमंग शोक में बदल गया. अचानक किशोर पियुष के मौत ने गांव को दहला कर रख दिया. हर तरफ डीजे वाहन चालक की लापरवाही बरतने की बातें सुनी जा रही थी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन