ePaper

सर सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस के सफल छात्र सम्मानित

Updated at : 01 Mar 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
सर सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस के सफल छात्र सम्मानित

सर सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस के सफल छात्र सम्मानित

विज्ञापन

– कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कटिहार हाजीपुर अवस्थित कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार के प्राचार्य डॉ ई रवि कुमार, प्राचार्या केइसी की डॉ रंजना कुमारी ने विधिवत रूप से फीता काटकर की. कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रो डॉ अरबिंद प्रसाद ने बताया कि कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में 29-30 नवम्बर 2025 को प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था. इसमें वर्ग छह से बारहवीं तक के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया था. प्रतियोगिता में तीसरा से दसवीं स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को शनिवार को कॉलेज प्रांगण में सम्मानित किया गया. प्राचार्य डॉ रंजना कुमारी ने बताया कि एक से तृतीय स्थान तक सफल हुए छात्र छात्राओं को पटना में सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में तीसरी, चौथी व पंचम स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र छात्राओं को आठ सौ, सात सौ व छह सौ रूपये की राशि तथा प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. शेष बच्चों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किया गया. मुख्य अतिथि डॉ ई रवि कुमार ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. उनका उत्साह बढ़ाते हुए विज्ञान के महत्व व विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया. प्रचार्या डॉ रंजना कुमारी ने बच्चों को ऐसे ही प्रगति की राह पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने इसी तरह पूरे लगन और मेहनत से पढ़ने की सलाह दी. कॉलेज के प्रो डॉ राम कुमार ने बताया कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पधात्मक भावना के साथ साथ बौद्धिक विकास होता है. विज्ञान जैसे विषय के प्रति साकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है. इस मौके पर कॉलेज के प्रो जयंत कुमार, प्रो धर्मवीर कुमार समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन