बालू लोड ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, एसआइ समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Updated:
विज्ञापन

शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, रास्ते में हुई दुर्घटना

विज्ञापन

डंडखोरा. कटिहार-सोनैली एसएच 98 के तिलाश पुल के समीप में ट्रक व पुलिस गाड़ी की टक्कर में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये है. घटना की सूचना मिलते ही डंडखोरा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा लाया गया, जहां सभी पुलिस कर्मियों का इलाज चिकित्सकों के देखरेख में किया जा रहा है. घटना को लेकर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सालमारी थाना क्षेत्र से शराब मामले में फरार चल रहे आरोपित वरुण मंडल, पिता शंकर मंडल को गिरफ्तार कर टीम लौट रही थी. तिलाश पुल के पास सोनैली की ओर तेज रफ्तार से जा रही बालू लदा ट्रक ने पुलिस गाड़ी में जोरदार ठोकर मार दी. ट्रक तेज रफ्तार होने के कारण पुलिस की गाड़ी बुड़ी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.. वहीं गाड़ी में सवार व्यक्ति एसआइ अरविंद कुमार सिंह, चौकीदार शेखर कुमार मंडल, रामनाथ राय व चालक रामानंद कुमार सवार थे. ट्रक चालक गुलशन कुमार पिता अशोक यादव बांका के अमरपुर का निवासी है. बाकां से बालू सोनैली ले जाने के क्रम में दुर्घटना हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन