अग्नि पीड़ितों के बीच जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

प्रखंड की मलहरिया पंचायत के बखरी तिवारी टोला, वार्ड13 में रविवार की देर रात करीब दो बजे अगलगी की घटना घटी. इस हादसे में रामजीवन महतो का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया
समेली. प्रखंड की मलहरिया पंचायत के बखरी तिवारी टोला, वार्ड13 में रविवार की देर रात करीब दो बजे अगलगी की घटना घटी. इस हादसे में रामजीवन महतो का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. आग की लपटों में लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान जल गया. घर में बंधी तीन बकरियों की दर्दनाक मौत हो गयी. रात के सन्नाटे में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का भरसक प्रयास किया. लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को कटिहार जिला परिषद की अध्यक्ष रश्मि सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित कुमार सिंह, समेली प्रखंड के जिला परिषद प्रतिनिधि रोशन कुमार मंडल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुमोद कुमार मंडल, भारतेंदु भारती, हरिबोल कुमार, शंकर पटेल घटनास्थल पर पहुंचे. सभी जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. साथ ही अपने निजी कोष से नगद राशि एवं खाद्यान्न सामग्री का वितरण कर तत्काल राहत पहुंचाई. जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने दूरभाष पर समेली के अंचलाधिकारी प्रियरंजन कुमार को घटना की जानकारी दी. प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन कर सरकारी सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गयी है. मलहरिया पंचायत के मुखिया राजकुमार भारती, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दीपक कुमार मंडल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन से शीघ्र राहत दिलाने की मांग की. अचानक हुए इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार के सामने भोजन व आवास की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल समुचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










