ePaper

अवैध ढंग से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

Updated at : 21 Dec 2024 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध ढंग से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

अवैध ढंग से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

विज्ञापन

फोटो 10 कैप्शन- जब्त ट्रैक्टर प्रतिनिधि, कुरसेला. थाना पुलिस ने जरलाही पंचायत के मधेली 12 नंबर ठोकर के समीप से अवैध रूप से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर टेलर को जब्त किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई 112 डायल सूचना के आधार पर किया. थाना पुलिस ने इसकी जानकारी खनन पदाधिकारी को दिया है. बताया जाता है कि जरलाही मधेली के गंगा नदी किनारे से अवैध रुप से मिट्टी काट कर बालू उठाव कर बिक्री करने का कार्य किया जाता रहा है. पुलिस ने इसके पूर्व अवैध रुप से मिट्टी काट कर ले जाने वाले ट्रैक्टर टेलर को जब्त किया था. बावजूद नदी किनारे से अवैध मिट्टी काटने के कार्य पर पुरी तरह विराम नहीं लग पाया है. बताया जाता है कि नदी किनारे से मिट्टी के काटे जाने से कटाव का खतरा बढ़ जाता है. कटाव खतरे को लेकर नदी के तटीय क्षेत्रों के लोग भयभीत बने रहते हैं. हालांकि अवैध रुप से नदी किनारे से मिट्टी बालू उठाव करने वाले के विरूद्ध पुलिस कार्रवाई होने से इसमें कमी आयी है. नदी के तटीय क्षेत्र के कई स्थानों से अवैध रूप से मिट्टी बालू उठा कर बेचने का कार्य किया जाता है. जिसके लिए संबंधित विभाग और पुलिस की निगरानी के साथ सख्त कार्रवाई की जरूरत समझी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन