छिनतई मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आरोपितों में दो नाबालिग, दोनों भागलपुर के है रहने वाले

विज्ञापन

कुरसेला. थाना पुलिस ने टोटो, मोबाइल छिनतई घटना का उद्भेदन कर दो नाबालिग आरोपित सहित चार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छिनतई की गयी टोटो, मोबाइल बरामद कर लिया है. घटना कांड के गिरफ्तार आरोपितों में नाबालिग आरोपित भागलपुर जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदास टोला का निवासी है. अन्य दो गिरफ्तार आरोपितों में सोनू कुमार पिता शंभू मंडल ग्राम इंदिरा ग्राम और मनीष कुमार पिता बोधो मंडल ग्राम कोरियर थाना टिकापट्टी पूर्णिया जिला निवासी शामिल है. पुलिस ने लूट घटना में प्रयुक्त एक बाइक, दो मोबाइल फोन को जब्त किया है. थाना पुलिस ने बताया है कि बीते तीन नवम्बर को रात दस बजे एसएच 77 पर नबाबगंज मिलन चौंक के समीप इंदिरा ग्राम निवासी इंद्र मलिक को टोटो मोबाइल का छिनतई कर लिया गया था. पुलिस ने घटना में पड़ताल कर छिनतई किया टोटो मोबाइल बरामद करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन