कटिहार जिला संवेदक संघ की विशेष बैठक में लिये गये कई निर्णय

Updated:
विज्ञापन

कटिहार जिला संवेदक संघ की विशेष बैठक राज गार्डेन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया.

विज्ञापन

कटिहार. कटिहार जिला संवेदक संघ की विशेष बैठक राज गार्डेन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया. बैठक में सभी सदस्यों ने ग्लोबल टेंडर के माध्यम से संविदा निकालने के सरकार के निर्णय का एक स्वर में विरोध किया. बैठक के पश्चात संवेदक संघ ने ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन आंबेडकर चौक में कर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने ग्लोबल टेंडर को रद्द करने की मांग कर रहे थे. संवेदकों ने एकमत होकर सहमति जतायी कि यदि सरकार ग्लोबल टेंडर के माध्यम से कार्य करती है. इससे स्थानीय और छोटे संवेदक बेरोजगार हो जायेंगे. इसके परिणामस्वरूप, उनके आश्रित सभी लोग भी बेरोजगारी का सामना करेंगे. जिससे उनके परिवारों के सामने जीवनयापन की समस्या खड़ी हो जायेगी. जिला संवेदक संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि बिहार में कुल 22,000 संवेदक हैं. इनके हितों की रक्षा और बिहार की आर्थिक समृद्धि के लिए यह अनिवार्य है. टेंडर केवल छोटे-छोटे संवेदकों के हित को ध्यान में रखते हुए निकाले जायें. इस संदर्भ में, संवेदक संघ ने मांग की है कि ग्लोबल टेंडर को रद्द किया जाय. यदि छोटे संवेदकों को कम महत्व दिया जा रहा है, तो उनसे लाखों रुपए लेकर रजिस्ट्रेशन क्यों कराया गया. इस अवसर पर अशोक कुमार, उमाकांत सिंह, नंदकिशोर यादव, विनोद यादव, अमरनाथ राय, संजय कुमार चौधरी, अरुण कुमार चौधरी, सुनील कुमार सुमन, राजीव रंजन, अमरेश कुमार सिंह, मुरली यादव, सुशील कुमार झा, विनोद अग्रवाल, सुजीत सिंह, अनवर हुसैन, रंजन कुमार सिंह, वाल्मीकि सिंह, बम बम चौरसिया, मुकेश कुमार, पंंकज साह, अनियोजित अभियंता संघ के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, भोला चौधरी, गौरव सिंह, संजीव शुक्ला एवं सदस्यों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन