विस शून्यकाल में कोढ़ा-सेमापुर सड़क चौड़ीकरण का उठा मुद्दा
विस शून्यकाल में कोढ़ा-सेमापुर सड़क चौड़ीकरण का उठा मुद्दा
कोढ़ा विधानसभा के शून्यकाल के दौरान कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने अपने क्षेत्र से जुड़ी लंबे समय से लंबित समस्याओं को सदन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया. कोढ़ा चौक-सेमापुर सड़क के चौड़ीकरण से जुड़े मामले को प्रमुखता से रखते हुए सरकार से प्रशासनिक स्वीकृति शीघ्र देने की मांग की. विधायक कविता पासवान ने कहा कि यह सड़क कोढ़ा विधानसभा की जीवनरेखा है. सड़क संकरी होने के कारण आये दिन जाम व दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है. आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है. अब इसमें और देरी जनहित के खिलाफ है. क्षेत्र में बेहतर सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व आधारभूत संरचनाओं के विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कोढ़ा के समग्र विकास के लिए सरकार को ठोस और त्वरित कदम उठाने होंगे. विधायक ने उम्मीद जतायी कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी. कोढ़ा चौक-सेमापुर सड़क चौड़ीकरण सहित अन्य विकास योजनाओं को जल्द हरी झंडी देगी. ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए