होली के दौरान हुड़दंग व डीजे पर रहेगा प्रतिबंधित, अश्लील गाना नहीं बजायेंगे

Updated:
विज्ञापन

होली के दौरान हुड़दंग व डीजे पर रहेगा प्रतिबंधित, अश्लील गाना नहीं बजायेंगे

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देशानुसार होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सुधानी थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष ने की. जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवि एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोग होली मनायेंगे. जबरन किसी को रंग नहीं लगायेंगे. होली के दौरान हुड़दंग नहीं करेंगे. डीजे पर प्रतिबंधित व अश्लील गाना नहीं बजायेंगे. खासकर शराब के नशे में उत्पात मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. थाना अध्यक्ष ने अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की. कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करेंगे. होली को लेकर सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा. गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे. थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन