नियमों को ताक पर रख शहर में जहां-तहां लगाया जा रहा होडिंग

नियमों को ताक पर रख शहर में जहां-तहां लगाया जा रहा होडिंग
– विज्ञापन संवेदक के कर्मी को फटकार लगाते प्राचार्य, प्रधान सहायक व अन्य – बिना किसी एनओसी के डीएस कॉलेज के मुख्यद्वार के सामने लगा रहे होर्डिंग पर कर्मी को प्राचार्य ने फटकारा – प्रधान सहायक ने मोबाइल पर निगम के विज्ञापन संवेदक का जमकर ली क्लास – कहा कॉलेज बंद कर बनवा दें विज्ञापन सेंटर,अविलम्ब हटवाने का दिया आदेश कटिहार शहर से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए निगम प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जाता है. गुरूवार को कुछ क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर राशि वसूली भी की गयी है. लेकिन निगम की ओर से मौखिक कहें या फिर एकरारनामा के तौर पर कार्य कर रहे विज्ञापन संवेदकों द्वारा नियम को ताक पर रखकर शहर में जहां- तहां होडिंग लगाया जा रहा है. गुरूवार को एक ओर जहां निगम के कनीय अभियंता, स्वच्छता प्रभारी समेत कई पदाधिकारियों के नेतृत्व में शहीद चौक से बाटा चौक होते न्यू मार्केट रोड होते हुए हरदयाल टॉकीज तक अतिक्रमण मुक्त कराया गया. दूसरी ओर डीएस कॉलेज के मुख्यद्वार के सामने ही बिना अनुमति के ही संवेदक के स्टाॅफ होडिंग लगाने पहुंच गये. मामले की जानकारी मिलने पर प्राचार्य डीएस कॉलेज डॉ प्रो प्रशांत कुमार ने जमकर फटकार लगा दी. करीब आधे घंटे तक उक्त जगह से होडिंग उखाड़ कर दूसरे जगह लगाने को लेकर जमकर क्लास लगायी. इस क्रम में विज्ञापन संवेदक के स्टॉफ द्वारा कहा गया कि नगर निगम व डीएस कॉलेज से अनुमति के बाद इस जगह पर होडिंग लगाया जा रहा है. इतनी सी बात सुनकर प्रधान सहायक अपना आपा खो बैठे. उन्होंने विज्ञापन संवेदक को पहले फटकार लगायी उसके बाद संवेदक का मोबाइल नम्बर मांग कर पहले तो उन्होंने अनुमति की पेपर मांगी नहीं देने पर कहा कि कॉलेज का मुख्यद्वार है. होडिंग लगाने के बाद शोभा बिगड़ जायेगा. इसी मुख्यद्वार से डीएम, एसडीएम, कुलपति समेत अन्य वीवीआईपी की वाहन काॅलेज में प्रवेश करता है. इतना ही नहीं निवार्चन के समय बड़ी बड़ी ट्रकों को इसी मुख्यद्वार से प्रवेश कराया जाता है. उन्होंने उक्त जगह से दूसरे जगह होडिंग लगाने को लेकर आदेश दिया. उन्होंने संवेदक को मोबाइल पर ही नियम परिनियम की जानकारी साझा की. कहा कि नगर निगम अंतर्गत किसी के घर के सामने बिना अनुमति के होडिंग नहीं लगा सकते हैं. आधे घंटे के बाद उक्त जगह से होडिंग उखाड़ने का आश्वासन दिया गया. तब जाकर मामला शांत हो पाया. मामले को लेकर नगर निगम के स्थापना के पदाधिकारी आदित्यनाथ झा से बार बार दूरभाष पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया. लेकिन मोबाइल उठाना मुनासीब नहीं समझा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




