रामकृष्ण मिशन स्कूल प्रांगण में निशुल्क चिकित्सा शिविर आज

रामकृष्ण मिशन स्कूल प्रांगण में निशुल्क चिकित्सा शिविर आज
प्रतिनिधि, कटिहार रामकृष्ण मिशन स्कूल के प्रांगण में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर सुबह 10 बजे से शाम के चार बजे तक आयोजित होगा. स्वास्थ्य शिविर में रोगियों के डेंटल चेकअप, ब्लड सुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच, गर्भवती एवं स्त्री रोगों का इलाज परामर्श दिया जायेगा. खून की कमी, ब्लड प्रेशर, सुगर, धड़कन, नींद न आना, तनाव, र्गभवती महिलाओं की समस्या, छाती एवं पेट दर्द, माहवारी की अनियमितता, ल्यूकोरिया, दम्मा, टीबी, मिर्गी, हृदय रोग, किडनी स्टोन, बच्चेदानी में गाठ, लीवर की बिमारी, थायराइड, माईग्रेन, लकवा, बुखार, मलेरिया, टायफाइड, जॉन्डिस आदि बीमारियों की जांच तथा उचित परामर्श दिए जायेंगे. इसके साथ ही जरूरतमंद गरीब मरीजों को निशुल्क दवाई भी दी जायेगी. डॉ कृष्ण मोहन ने बताया कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर के द्वारा सभी प्रकार की जांच की जायेगी. आने वाले मरीजों को निशुल्क परामर्श दिये जायेंगे. साथ ही गरीब जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाई भी वितरित किए जायेंगे. डॉ कृष्ण मोहन ने लोगों से अपील कि की रविवार को इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ उठायें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




