Katihar news : दियारा में निर्भिक होकर खेती करें किसान : एसडीपीओ
– एसडीपीओ ने दियारा क्षेत्र में पुलिस मार्च कर किसानों की समस्याओं को जाना
बरारी. प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में खेती कर रहे किसानों की शिकायत पर एसडीपीओ टू धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बरारी थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार सहित पुलिस बल जौनिया एवं जरलाही दियारा क्षेत्रों में भ्रमण कर दियारा में खेती कर रहे किसानों व मजदूरों से मिलकर उनका हाल जाना. एसडीपीओ ने किसानों को बताया कि निर्भिक होकर खेती करें. किसी भी प्रकार की समस्या हो तो बरारी थाना को सूचना दें. साथ हीं मुझे भी सूचना दें. ताकि समस्या का त्वरित निष्पादन किया जा सकें. उन्होंने कहा कि अपराध या अपराधी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जायेंगे. किसानों ने अपनी समस्या से एसडीपीओ को अवगत कराया. एसडीपीओ ने दियारा में स्थापित पुलिस कैम्प को हिदायत दी कि किसानों को हर हाल में सुरक्षा देना जिम्मेवारी होगी. पूरे दियारा क्षेत्रों में पुलिस की धमक ने जहां किसानों के अन्दर भय को भगाया. वहीं अपराधी के बीच भय व्याप्त करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए