ePaper

तीन स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ायी गयी

Updated at : 22 Jun 2024 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय

विज्ञापन

कटिहार. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए एनएफ रेलवे ने जुलाई के पहले सप्ताह से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को जारी रखने का निर्णय लिया है. उक्त बात की जानकारी एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सब्यसाची डे ने दी. उन्होंने बताया कि इन विस्तारित सेवाओं में ट्रेन संख्या 05636/05635 गुवाहाटी- श्री गंगानगर- गुवाहाटी दोनों दिशाओं में 13-13 फेरों के लिए चलेगी. ट्रेन संख्या 05932/05931 डिब्रूगढ़- कोलकाता- डिब्रूगढ़) और ट्रेन संख्या 05639/05640 सिलचर- कोलकाता- सिलचर दोनों दिशाओं में 26-26 फेरों के लिए चलेंगी. प्रत्येक बुधवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05636 गुवाहाटी- श्री गंगानगर स्पेशल को 03 जुलाई से 25 सितंबर तक विस्तार किया गया है. वापसी दिशा में प्रत्येक रविवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05635 श्री गंगानगर- गुवाहाटी स्पेशल को 07 जुलाई से 29 सितंबर तक विस्तार किया गया है. प्रत्येक शनिवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05932 डिब्रूगढ़- कोलकाता स्पेशल को 06 जुलाई से 28 दिसंबर तक विस्तार किया गया है. वापसी दिशा में प्रत्येक रविवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता- डिब्रूगढ़ स्पेशल को 07 जुलाई से 29 दिसंबर, तक विस्तार किया गया है. प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05639 सिलचर- कोलकाता स्पेशल को 04 जुलाई से 26 दिसंबर तक बढ़ाया गया है. वापसी दिशा में प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05640 कोलकाता- सिलचर स्पेशल को 05 जुलाई से 27 दिसंबर, 2024 तक बढ़ाया गया है.

दो एक्सप्रेस ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी में वृद्धि, प्रतिदिन चलेगी विवेक एक्सप्रेस

एनएफ रेलवे ने दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी को भी बढ़ाने का निर्णय लिया है. जिसमें ट्रेन संख्या 22504/22503 डिब्रूगढ़- कन्याकुमारी- डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस को सप्ताह में पांच दिन से बढ़ाकर प्रतिदिन और ट्रेन संख्या 15612/15611 सिलचर- रंगिया- सिलचर एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन से बढ़ाकर छह दिन कर दिया गया है. इसके अलावा, ट्रेन संख्या 22504/22503 डिब्रूगढ़- कन्याकुमारी- डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी, जो पहले सप्ताह में केवल पांच दिन थी. अब 08 और 12 जुलाई से अपने संबंधित प्रस्थान स्टेशनों से प्रतिदिन चलेगी. ट्रेन संख्या 15612/15611 सिलचर- रंगिया- सिलचर एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी, जो पहले सप्ताह में तीन दिन थी. अब 08 और 09 जुलाई से अपने संबंधित प्रस्थान स्टेशनों से सप्ताह में छह दिन चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन