मार्बल व्यवसाय की दुकान पर अपराधियों ने दिन दहाड़े चलायी गोली
बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
कटिहार. सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही में गुरुवार को दिन दहाड़े बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने दुकान पर गोली फायर की, जिससे दुकान में लगा शीशा टूट कर बिखर गया. इसके बाद आरोपित बाइक से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ वन सहायक थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच में जुट गयी. ललियाही महावीर मंदिर के समीप मार्बल्स दुकान में एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने दुकान पर फायरिंग कर दिया. गोली की आवाज को लेकर आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. दुकान मालिक अंकित उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. दोनों बाइक पर सवार थे. हेलमेट पहने हुए थे. घटना के कारण पूछने पर वह कहते हैं कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है. बावजूद अपराधियों ने उसके दुकान पर गोली चलायी. अंदेशा जताया जा रहा है कि दहशत फैलाने के लिए गोली चलायी गयी है. घटना के बाद जांच में पहुंचे सदर डीएसपी वन अभिजीत कुमार सिंह ने कहा कि मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ या इसके अलावा अन्य मामलों से जुड़ा हुआ हो सकता है. फिलहाल सभी बिंदुओं की जांच की जा रही हैं. शीघ्र ही घटना में शामिल दोषियों को पहचान कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए