मनिहारी में कपड़ा व्यवसायी के बंद घर में नगदी व जेबर की चोरी

Updated:
विज्ञापन

मनिहारी में कपड़ा व्यवसायी के बंद घर में नगदी व जेबर की चोरी

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी बाजार स्थित कपड़ा व्यवसायी अनुज कुमार मित्तल के घर दिन में चोरी हो गयी. घर उस समय बंद था. सूचना पर मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद शाम को पहुंचे. मामले की जांच की. पीड़ित व्यवसायी अनुज कुमार मित्तल ने बताया कि प्रत्येक दिन के तरह बुधवार को दिन 11 बजकर तीस मिनट पर घर का ताला बंद कर दूकान गये थे. शाम चार बजकर तीस मिनट पर वापस आए. तो देखा घर का ताला टूटा था. घर के अलमारी का ताला टूटा हुआ था. सामान सब बिखरा हुआ था. उन्होंने बताया कि नगद एक लाख रूपया, सोना का जेबर समेत चांदी का सिक्का व अन्य जेबर गायब था. लगभग दस लाख से अधिक का क्षति बताया. पीड़ित कपड़ा व्यवसायी ने कहा कि मांग है कि चोर को पकड़ा जाए.चोरी किया हुआ सामान की बरामदगी की जाए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन