जन्म प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर के बदले रुपये लेने का आरोप, आंगनबाड़ी सेविका का वीडियो वायरल

Author Ali ahmed|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

अवैध राशि लेते आंगनबाड़ी सेविका

फलका प्रखंड की रहटा पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका पर जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन पर हस्ताक्षर करने के बदले पैसे लेने का गंभीर आरोप लगा है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने हड़कंप मचा दिया है.

विज्ञापन

कटिहार : फलका प्रखंड की रहटा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-12 की सेविका पर जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करने के बदले लाभुकों से रुपये लेने का आरोप लगा है. सेविका का कथित तौर पर रुपये मांगने और लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

150 से 200 रुपये लेने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रत्येक लाभुक से 150 से 200 रुपये तक की मांग की जाती थी. रुपये नहीं देने पर लोगों को बार-बार आंगनबाड़ी केंद्र का चक्कर लगवाया जाता था. पंकज कुमार, छतीश कुमार और सविता कुमारी सहित कई ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है.

'ऊपर तक पहुंचानी पड़ती है राशि'

वायरल वीडियो में सेविका कथित रूप से यह कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि ली जाने वाली राशि केवल उनके लिए नहीं, बल्कि ऊपर तक पहुंचानी पड़ती है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सेविका ने मानी गलती

मामला सामने आने के बाद संबंधित आंगनबाड़ी सेविका चम्पा मुर्मू ने अपनी सफाई में कहा कि उनसे गलती हुई है और उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया.

सीडीपीओ ने गठित की जांच टीम

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) पुष्पा कुमारी ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है. मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित सेविका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति की अनुशंसा की जाएगी.

ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है.

और पढ़ें : डीएस कॉलेज में 15 जुलाई से सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण, 13 तक करें निःशुल्क पंजीकरण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन