शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नौ हजार वसूला जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नौ हजार वसूला जुर्माना

शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नौ हजार वसूला जुर्माना

विज्ञापन

कटिहार शहर में अतिक्रमणकारियों के पसारते पांव को देखते हुए एक बार फिर से गुरूवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान में नगर निगम के कनीय अभियंता, स्वच्छता प्रभारी से लेकर अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. शहीद चौक से बाटा चौक होते न्यू मार्केट रोड होते हुए हरदयाल टॉकीज तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. संबंधित नोडल पदाधिकारी कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, अमीन, स्वच्छता प्रभारी एवं कर्मी के साथ संपर्क स्थापित कर अभियान को सुनिश्चित किया. अतिक्रमण खाली कराने के साथ साथ प्लास्टिक छापेमारी भी की गयी. कुल वसूली 9000 की राशि अतिक्रमण एवं प्लास्टिक छापेमारी से की गयी. अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए हटाया गया कि अब से सड़क पर अतिक्रमण करने से उनलोगों के विरूद्ध नोटिस का तामिला किया जायेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन