अधिवक्ता संघ ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाया

Updated:
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाया

विज्ञापन

कटिहार जिला अधिवक्ता संघ ने देश के प्रथम राष्ट्रपति सह अधिवक्ता डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाया. संघ भवन स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद प्रसाद में आयोजित सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष महानंद यादव ने किया. हम लोगों को देश के महान विभूति डॉ राजेंद्र प्रसाद से प्रेरणा लेनी चाहिए. संघ के सचिव विजय कुमार झा ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति ही नहीं बल्कि वह एक सफल अधिवक्ता भी थे. अधिवक्ताओं ने सर्वप्रथम उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कई अधिवक्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के संदर्भ में अपने विचार रखें. वरीय अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव रूपेश कुमार, मनोज कुमार ठाकुर, रवि रंजन सिंह, अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार, राजेंद्र कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन