काली स्थान तीनगछिया में 14 फरवरी को होगा हिन्दू सम्मेलन

काली स्थान तीनगछिया में 14 फरवरी को होगा हिन्दू सम्मेलन
– बैठक में तैयारी की समीक्षा की गयी कटिहार शहर के काली स्थान सामुदायिक भवन तीनगछिया में हिन्दू सम्मेलन के आयोजन को लेकर नगर के यज्ञशाला उप नगर का एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सर्वसम्मति से 14 फरवरी 2026 को काली स्थान तीनगछिया के प्रांगण में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया. प्रो लक्ष्मी नारायण चौधरी को संयोजक, डॉ अवधेश कुमार देव को सह संयोजक एवं मृत्युंजय नायक व आनंद कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया. संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कटिहार विभाग प्रचारक मनु शेखर, सक्षम के प्रांत कोषाध्यक्ष अरूण कुमार चौधरी व माधव व्यवसायी संयुक्त शाखा के कार्यवाह नीरज कुमार प्रमुख ने किया. उपनगर के अधीनस्थ पड़ने वाले मठ-मंदिर व अन्य पंथ समुदाय से हिन्दू सम्मेलन के लिए सम्पर्क स्थापित कर कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आमंत्रित करना किया जायेगा. यज्ञशाला उपनगर के सह प्रमुख दयानंद सरस्वती को दायित्व दिया गया. आरएसएस कटिहार नगर सम्पर्क प्रमुख संतोष पोद्दार, सक्षम योगेश, मनोज कुमार, शंकर साह, उदय चन्द्र केशरी, गौतम मंडल व माधव व्यवसायी संयुक्त शाखा के दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे. व्यवस्था संबंधी अगली बैठक की तिथि तय करते हुए कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










