चुनावी रंजिश में मुखिया पुत्र अगवा
कटिहार : आजमनगर थाना क्षेत्र के बेरिया पंचायत के सिकटिया गांव निवासी मुखिया पुत्र सह शिक्षक के अपहरण को लेकर मंगलवार को परिजनों ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष ने आजमनगर पुलिस से संपर्क किया तथा मामले को लेकर जांच में जुट गये. बेरिया पंचायत के […]
कटिहार : आजमनगर थाना क्षेत्र के बेरिया पंचायत के सिकटिया गांव निवासी मुखिया पुत्र सह शिक्षक के अपहरण को लेकर मंगलवार को परिजनों ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष ने आजमनगर पुलिस से संपर्क किया तथा मामले को लेकर जांच में जुट गये. बेरिया पंचायत के मुखिया मो इशाक ने नगर थाना में अपने पुत्र के अपहरण की आशंका को लेकर आवेदन दिया है. पीड़ित पिता ने अपने बयान में कहा है कि पुत्र अब्दुल बारिक 16 अक्तूबर को कटिहार बाजार गया था.
वह अपनी मोटरसाइकिल से आया था. उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा. इधर परिजनों ने अपने सभी सगे संबधियों व रिश्तेदारों से संपर्क किया. पर, उन्हें असफलता ही हाथ लगी. अब्दुल बारिक की आठ दिनों से कोई खोज खबर नहीं मिली है. इधर गामी टोला में रखी बाइक की जानकारी परिजनों को मिली. मुखिया मो इशाक सहित अन्य परिजन गामी टोला स्थित मदरसा पहुंचे व बाइक की पहचान की. इसके बाद मुखिया इशाक नगर थाना पहुंचे व पुत्र के अपहरण की आशंका को लेकर आवेदन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










