गोपालगंज : शराबकांड के आश्रितों को मिले चार-चार लाख का मुआवजा

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : खजूरबानी शराबकांड में मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से रविवार को चार- चार लाख रुपये के मुआवजे का चेक दिया गया. समाहरणालय के सभा कक्ष में डीएम राहुल कुमार ने 12 लोगों को मुआवजे के रूप में चेक दिया. इस मौके पर ओएसडी डीपी शाही, बीडीओ किरण कुमारी, मुख्य पार्षद संजू […]

विज्ञापन

कटिहार : खजूरबानी शराबकांड में मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से रविवार को चार- चार लाख रुपये के मुआवजे का चेक दिया गया. समाहरणालय के सभा कक्ष में डीएम राहुल कुमार ने 12 लोगों को मुआवजे के रूप में चेक दिया. इस मौके पर ओएसडी डीपी शाही, बीडीओ किरण कुमारी, मुख्य पार्षद संजू देवी, मांझा के बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासू, सिधवलिया के बीडीओ दिनेश कुमार, उत्पाद विभाग के लोक अभियोजक रवि भूषण श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद इमामूल खातून, रवींद्र प्रसाद मुखिया छोटे आदि मौजूद थे.

खजूरबानी शराबकांड में अपने पति को खोने का गम व मुआवजे की उम्मीद लिये समाहरणालय पहुंची नेशा खातून को जब मुआवजे की लिस्ट मे नाम नहीं मिला, तो वह मायूस हो गयी. आंखों में आंसू और गम लिये अपनी गरीबी पर भाग्य को कोस रही थी. अब मुख्यमंत्री से उम्मीद लिये वापस लौटी. हरखुआ के रहनेवाले सोबाराती मियां की भी मौत खजूरबानी में शराब पीने से 16 अगस्त की रात हो गयी थी. भयभीत होकर अस्पताल से शव लेकर भाग गये और रातों-रात मिट्टी दे दिया. अब नेशा खातून को उम्मीद था कि उन्हें भी चार लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा. मुआवजे की उम्मीद लिये वह समाहरणालय पहुंची थी. उसे भरोसा है कि डीएम साहब मुख्यमंत्री जी से कह कर जरूर मुआवजा दिलायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन