कटिहार: एसबीपी विद्या विहार, सिरशा, कटिहार

Updated:
विज्ञापन

व्यवसायी से उगाही मामले में दो सिपाही निलंबित कटिहार : शहर के फलपट्टी स्थित एक व्यवसायी से शराब बरामदगी दिखा कर उसे फंसाने की धमकी देकर 1.20 लाख रुपये उगाही के मामले में एसपी के निर्देश पर दो आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है. वही कांड में दर्ज सभी प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध […]

विज्ञापन

व्यवसायी से उगाही मामले में दो सिपाही निलंबित

कटिहार : शहर के फलपट्टी स्थित एक व्यवसायी से शराब बरामदगी दिखा कर उसे फंसाने की धमकी देकर 1.20 लाख रुपये उगाही के मामले में एसपी के निर्देश पर दो आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है. वही कांड में दर्ज सभी प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारी को दिया है. इस मामले में पत्रकारिता को दागदार करने वाले फरजी पत्रकारों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है.
इनकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती हैं. आरोप है कि व्यवसायी विनोद भगत को फंसाने के लिए एक बैग में विदेशी शराब दो पुलिस कर्मियों की मदद से उसके घर के सीढी के नीचे प्लांट कर दिया गया था. इन लोगों ने व्यवसायी को जेल भेजने की धमकी देख कर 1.20 लाख रुपये ठग लिये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन