जन शिकायतों के निष्पादन में लाएं तेजी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश कटिहार : जिला पदाधिकारी ललन जी ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक करते हुए जन शिकायत के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया है . डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री सचिवालय सहित विभिन्न माध्यमों से आने वाले जन शिकायत का निष्पादन को उच्च […]

विज्ञापन

बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश

कटिहार : जिला पदाधिकारी ललन जी ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक करते हुए जन शिकायत के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया है . डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री सचिवालय सहित विभिन्न माध्यमों से आने वाले जन शिकायत का निष्पादन को उच्च प्राथमिकता दे. साथ ही निष्पादित किये गये मामले से उन्हें भी अवगत करायें.
उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर भी कई मामले सुलझाये जा सकते हैं, लेकिन छोटे छोटे मामले भी मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंच जाता है. आमलोगों के शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनने व उसके निष्पादन की दिशा में ठोस पहल करने का भी निर्देश दिया है. बैठक में अपर समाहर्ता जफर रकीब, डीडीसी मुकेश पांडें सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.
आज होगी विधि व्यवस्था व अन्य मामलों की समीक्षा : डीएम ने शुक्रवार को विधि व्यवस्था, अतिक्रमण, बस स्टैंड को लेकर उत्पन्न समस्या, सहित विभिन्न मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक करेंगे. डीपीआरओ अक्षय रंजन ने बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन