शराबबंदी को लेकर प्रशासन चौकस
कटिहार : राज्य सरकार द्वारा पूर्ण शराबबंदी के फैसले का व्यापक असर दिखने लगा है. एक तरफ महिलाओं व शराब से दूर रहने वाले लोग राज्य के नीतीश सरकार के पूर्ण शराबबंदी के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए स्वागत कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ शराब पीने वाले लोगों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी […]
कटिहार : राज्य सरकार द्वारा पूर्ण शराबबंदी के फैसले का व्यापक असर दिखने लगा है. एक तरफ महिलाओं व शराब से दूर रहने वाले लोग राज्य के नीतीश सरकार के पूर्ण शराबबंदी के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए स्वागत कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ शराब पीने वाले लोगों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी है. शराब के बगैर नहीं रहने वाले सक्षम लोग शराब की उपलब्धता के लिए अलग-अलग रणनीति बनाने में जुट गये हैं. वहीं राज्य सरकार ने पूर्ण शराबबंदी का फैसला ऐसे समय में लिया है, जब कटिहार जिला सहित बिहार में पंचायत चुनाव पूरे शबाब पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










