भूमि विवाद को ले जनता दरबार में रही गहमा-गहमी फोटो नं. 38 कैप्सन-जनता दरबार में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य लोग प्रतिनिधि, कुरसेलाथाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निष्पादन को ले जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें समेली, कुरसेला अंचल से जुड़े भूमि विवादों को ले आवेदन दिया गया. आवेदनों के आवश्यक दस्तावेजों की कानूनी पहलुओं की जांच की गयी. विवादित पक्षों से भूमि विवादों की वजह की जानकारी ली गयी. इसके बाद दोनों पक्षों के सहमति के आधार पर विवादों के निष्पादन का निर्णय लिया गया. जानकारी अनुसार जनता दरबार में समेली, कुरसेला अंचल से जुड़े पांच मामले आये. इनमें सुरेश यादव बनाम जयप्रकाश यादव, कुचनी देवी बनाम सविता देवी, चुन्नी यादव बनाम संजय यादव, श्रदस यादव बनाम पंटू यादव के विवाद का आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन किया गया. एक भूमि विवाद के निबटारे के लिए आगामी जनता दरबार की तिथि निर्धारित की गयी. भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार में गहमा-गहमी बनी रही. मौके पर सीओ कुरसेला धीरबालक राय, समेली सीओ, थानाध्यक्ष अनोज कुमार, अनि ब्रज किशोर सिंह आदि उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
भूमि विवाद को ले जनता दरबार में रही गहमा-गहमी
भूमि विवाद को ले जनता दरबार में रही गहमा-गहमी फोटो नं. 38 कैप्सन-जनता दरबार में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य लोग प्रतिनिधि, कुरसेलाथाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निष्पादन को ले जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें समेली, कुरसेला अंचल से जुड़े भूमि विवादों को ले आवेदन दिया गया. आवेदनों के आवश्यक दस्तावेजों […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement