36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शांति सौहार्द को लेकर रखी जायेगी पैनी नजर

कुरसेलाथाना : परिसर में सोमवार को दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में दुर्गापूजा व मुहर्रम त्योहार के शांति सौहार्द के बीच मनाने पर विचार विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से त्योहारों पर शांति बनाये रखने के लिए समिति का गठन किया गया. इसमें संयोजक पूर्व सांसद नरेश यादव सह संयोजक […]

कुरसेलाथाना : परिसर में सोमवार को दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में दुर्गापूजा व मुहर्रम त्योहार के शांति सौहार्द के बीच मनाने पर विचार विमर्श किया गया.

सर्वसम्मति से त्योहारों पर शांति बनाये रखने के लिए समिति का गठन किया गया. इसमें संयोजक पूर्व सांसद नरेश यादव सह संयोजक लियाकत अली, अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख मनीष सिंह, उपाध्यक्ष जिप सदस्य उमेश यादव, महासचिव मो सज्जाद, सचिव उप प्रमुख बिनोद रविदास सहित 26 सदस्य चुने गये.बताया गया कि दोनों त्योहारों पर समिति की भूमिका अग्रणी होगी.

मौके पर बीडीओ सोनियां ढनढनिया, सीओ धीर बालक राय, पुलिस निरीक्षक बिजय कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष अनोज कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रभाकर झा, मुखिया लाल बहादुर मंडल, संजीव कुमार, पूर्व जिप सदस्य गोपाल यादव, पस सदस्य दीपक कुमार सिंह, खगेंद्र चौधरी, दिनेश कुमार दिनेश, सरपंच दयावती देवी, मनोज कुमार सिंह, बिनोद पासवान, मिथलेश कुमार यादव, अनंत जायसवाल, संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव, प्रियरंजन यादव, मनोज जायसवाल, मुखिया सुरेश मंडल, बासुदेव मंडल, मो युनूस, मो असलम अंसारी, पूर्व प्रमुख अरुण कुमार मंडल, महेश राय, आयुष अग्रवाल, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मो हलीम जांबाज, लल्लू सिंह, रंजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें