फोटो नं. 38 कैप्सन – उपस्थित बीडीओ, प्रमुख व अन्य पदाधिकारी.प्रतिनिधि, मनिहारी मनिहारी प्रखंड के बीडीओ श्रीराम पासवान के तबदाले पर विदाई समारोह का आयोजन प्रखंड मुख्यालय में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शंभु कुमार सुमन ने की. भूमि सुधार उपसमाहर्ता ब्रज किशोर चौधरी, सीओ चंद्र कुमार सहित सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ श्रीराम पासवान के कार्यकाल की तारीफ की. प्रखंड प्रमुख शंभू कुमार सुमन ने कहा कि बीडीओ श्रीराम पासवान का कार्यकाल बहुत ही अच्छा था. बीडीओ का तबादला मात्र 11 माह में ही कर दिया गया. जिससे जनप्रतिनिधि व आम लोगों में काफी नाराजगी है. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि नये बीडीओ से उम्मीद है कि जनप्रतिनिधि व आम जनता को साथ लेकर चलें. मौके पर कल्याण पदाधिकारी दिलीप मंडल, सीओ चंद्र कुमार, कनीय अभियंता जलंधर कुमार, डीइओ अशोक कुमार, फतेहनगर मुखिया चंपई किस्कू, नवाबगंज मुखिया प्रदीप सिंह, दिलारपुर मुखिया अवधेश सिंह, धुरियाही मुखिया दामोदर सिंह, केवाला मुखिया मनोज मंडल, मो रज्जाक, नंद किशोर यादव, विरेंद्र सिंह उर्फ डोमन सिंह, गांधी पासवान, पार्षद अनुज मंडल, पंचायत समिति सदस्य अमिरूद्दीन, मो रफीक, पशुपति यादव, विजय मंडल, आरटीपीएस कर्मी विकास कुमार, कृष्ण कुमार भारती सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रखंड व अंचल के कर्मी मौजूद थे.
BREAKING NEWS
बीडीओ का तबादला, दी विदाई
फोटो नं. 38 कैप्सन – उपस्थित बीडीओ, प्रमुख व अन्य पदाधिकारी.प्रतिनिधि, मनिहारी मनिहारी प्रखंड के बीडीओ श्रीराम पासवान के तबदाले पर विदाई समारोह का आयोजन प्रखंड मुख्यालय में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शंभु कुमार सुमन ने की. भूमि सुधार उपसमाहर्ता ब्रज किशोर चौधरी, सीओ चंद्र कुमार सहित सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement