फोटो नं. 34 कैप्सन – समारोह में उपस्थित पदाधिकारीमनिहारी . मनिहारी प्रखंड के प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम पासवान के तबादला होने पर विदाई समारोह का आयोजन प्रखंड मुख्यालय में किया गया. वे मनिहारी के बीडीओ भी थे. प्रखंड डीलर एसोसिएशन की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया. एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम पासवान ने जनवितरण प्रणाली विभाग का सफल संचालन किया. उन्होंने कहा कि मनिहारी बीडीओ के रूप में भी अच्छा कार्यकाल रहा. भूमि सुधार उपसमाहर्ता ब्रज किशोर चौधरी व सीओ चंद्र कुमार ने भी कार्यकाल की तारीफ की. वहीं डीलर संघ ने भी प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यकाल की सराहना की. प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी सह बीडीओ श्रीराम पासवान ने कहा कि वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, डीलरों व आमलोगों ने जो सम्मान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. मौके पर जीपीएस महेश सिंह, प्रखंड कर्मी राजेंद्र कुमार, डीलर संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर मल्लिक, सचिव जैनूल अंसारी, पार्षद अनुज मंडल, विजय साह, छेदीलाल सिंह, कालीचरण मंडल, मो अफजल, सत्यनारायण साह, अमरेंद्र कुमार, योगेश, धीरेंद्र साह, मुन्ना साह, अशोक सिंह, पृथ्वी मरांडी, किशोर पासवान, महादेव साह, उदाहरण साह, मो रज्जाक आदि मौजूद थे.
BREAKING NEWS
प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी को दी विदाई
फोटो नं. 34 कैप्सन – समारोह में उपस्थित पदाधिकारीमनिहारी . मनिहारी प्रखंड के प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम पासवान के तबादला होने पर विदाई समारोह का आयोजन प्रखंड मुख्यालय में किया गया. वे मनिहारी के बीडीओ भी थे. प्रखंड डीलर एसोसिएशन की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया. एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement