28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मनिहारी बीडीओ का तबादला रोकने की मांग

फोटो नं. 35 कैप्सन – प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित जनप्रतिनिधिमनिहारी . मनिहारी बीडीओ श्रीराम पासवान के तबादला होने से त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सहित आमलोग काफी नाराज हैं. मुखिया संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित लोगों ने प्रखंड मुख्यालय से आंबेडकर चौक बस स्टैंड तक तबादले के विरोध […]

फोटो नं. 35 कैप्सन – प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित जनप्रतिनिधिमनिहारी . मनिहारी बीडीओ श्रीराम पासवान के तबादला होने से त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सहित आमलोग काफी नाराज हैं. मुखिया संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित लोगों ने प्रखंड मुख्यालय से आंबेडकर चौक बस स्टैंड तक तबादले के विरोध में प्रदर्शन किया. मुखिया संघ अध्यक्ष सह नवाबगंज मुखिया प्रदीप सिंह ने बताया कि मनिहारी बीडीओ श्रीराम पासवान के कार्यकाल में प्रखंड क्षेत्र में काफी विकास हुआ है. सरकार को मनिहारी बीडीओ का तबादला नहीं करना चाहिए था. उन्होंने बिहार सरकार से तबादला रोकने की मांग की है. मौके पर उपस्थित धुरियाही मुखिया दामोदर सिंह, केवाला मुखिया मनोज मंडल, उत्तरी कांटाकोश मुखिया कान्हू मुर्मू, दिलारपुर मुखिया अवधेश सिंह, नीमा मुखिया रमजानी अली, शेखर झा, सुभाष मंडल, मो रज्जाक, हरेराम यादव, केवला उपमुखिया संध्या देवी, वार्ड सदस्य प्रमोद मंडल, बुद्धदेव पासवान, माइकल पासवान आदि ने बीडीओ के तबादले पर रोक लगाने की मांग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें