36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नारी सशक्तीकरण पर निकाली गयी प्रभात फेरी

फोटो नं. 39 प्रभात फेरी निकालते सेविकागण कुरसेला . बाल विकास परियोजना कुरसेला के सेविकाओं की ओर से सोमवार को महिला जागरूकता पर प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी पर्यवेक्षिका सुजाता जायसवाल व सोनी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया. आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों ने भाग लिया. बैनर नारे श्लोगन […]

फोटो नं. 39 प्रभात फेरी निकालते सेविकागण कुरसेला . बाल विकास परियोजना कुरसेला के सेविकाओं की ओर से सोमवार को महिला जागरूकता पर प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी पर्यवेक्षिका सुजाता जायसवाल व सोनी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया. आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं, किशोरियों ने भाग लिया. बैनर नारे श्लोगन के साथ प्रभात फेरी के महिला समूह का काफिला ने स्थानीय बाजारों, गांवों का परिभ्रमण किया. महिला सशक्तीकरण पर स्वस्थ, शिक्षित नारी का नारा दिया गया. उद्बोधन में कहा गया कि परिवार के एक महिला के शिक्षित होने पर पूरा परिवार शिक्षित होता है. शिक्षित बन कर महिलाएं पुरुषों के बराबरी अधिकार को पा सकेगी. महिलाओं, किशोरियों को शिक्षित होने के साथ स्वस्थ रहना भी आवश्यक है. जिसके लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बातें कही गयी. उद्बोधन में कहा गया पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी के आत्मसम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिए जागरूकता फैला रही है. नारी मजबूत होगा, तभी राष्ट्र में प्रगति की हम पहचान बना सकेंगे. प्रभात फेरी उपरांत ग्रामीण महिलाओं ने भी अपने विचारों को रखा. कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय के डाटा ऑपरेटर बिनोद चौधरी, सहायिका बिंदिया देवी, सुमन कुमारी, विधा देवी, संगीता कुमारी, मनोरमा देवी, कंचन कुमारी, प्रेमलता देवी, नीता कुमारी, शोभा कुमारी, रेखा कुमारी, रेणु कुमारी आदि ने योगदान निभाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें