36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा के इशारे पर नाच रहे थे मांझी

बरारी . बिहार राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा इस्तीफा दिये जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और कहा यह उथल-पुथल भाजपा के इशारे पर किया गया. जिसका खामियाजा आने-वाले समय में भाजपा को मिलेगी. राजद के जिला महासचिव सह पूर्व उपप्रमुख अमरेंद्र सिंह संजु ने भाजपा पर आरोप […]

बरारी . बिहार राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा इस्तीफा दिये जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और कहा यह उथल-पुथल भाजपा के इशारे पर किया गया. जिसका खामियाजा आने-वाले समय में भाजपा को मिलेगी. राजद के जिला महासचिव सह पूर्व उपप्रमुख अमरेंद्र सिंह संजु ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है. मुख्यमंत्री मांझी द्वारा दिये गये इस्तीफे के बाद खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने बिहार की जनता का जीत बताया. जदयू अध्यक्ष ललिता यादव ने बिहार में उथल-पुथल का पटाक्षेप होने पर भाजपा को दोषी ठहराते हुए जदयू नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चौमुखी विकास करने की कामना व्यक्त की. हर्ष व्यक्त करने वाले में पंचायत समिति सदस्य जमील अख्तर, सरपंच प्रतिनिधि मो अजीज, विपिन कुमार यादव, कांग्रेस नेता अरविंद सिंह आदि ने बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद भाजपा पर आरोप लगाते हुए बिहार में नीतीश के नेतृत्व में स्थिरता कायम करने की बात कही.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें