फोटो नं.32 कैप्सन भूख हड़ताल पर बैठे लोग प्रतिनिधि, बरारीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बरारी सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव ने 32 सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार से बरारी प्रखंड मुख्यालय के सामने तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की थी. अंचलाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उत्तमलाल पासवान के आश्वासन के बाद शाम को हड़ताल समाप्त हुई. अधिकारियों ने जूस पिला कर भूख हड़ताल समाप्त कराया. राजेंद्र यादव ने 23 सूत्री मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय भूख हड़ताल की सूचना जिलाधिकारी कटिहार को दी थी. गुरुवार को बरारी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष सुबह दस बजे से भूख हड़ताल पर बैठ गये. उनके साथ खेत मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष कॉमरेड रामलखन सिंह, भगत लाल मंडल भी थे. भाकपा नेता ने सरकार एवं जिला प्रशासन पर आम जनता की हितों की अनदेखी का आरोप लगाया. भूमिहीन परिवारों को बास व जोत जमीन, इंदिरा आवास, सभी को शौचालय, पेयजल की व्यवस्था आदि की मांग की. सीओ ओमप्रकाश गुप्ता, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उत्तमलाल पासवान ने भाकपा नेताओं को आश्वस्त किया कि आपकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जायेगा. प्रखंड एवं अंचल स्तर पर सुधार भी किये जायेंगे. इसके बाद जूस पिला कर भूख हड़ताल समाप्त कराया गया. मौके पर कॉमरेड शिवचरण ऋषि, तहसीलदार ऋषि, छठिया देवी, संजिया देवी, उपेंद्र ऋषि, छठिया देवी आदि मौजूद थीं.
BREAKING NEWS
विभिन्न मांगों के समर्थन में की भूख हड़ताल
फोटो नं.32 कैप्सन भूख हड़ताल पर बैठे लोग प्रतिनिधि, बरारीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बरारी सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव ने 32 सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार से बरारी प्रखंड मुख्यालय के सामने तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की थी. अंचलाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उत्तमलाल पासवान के आश्वासन के बाद शाम को हड़ताल […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement