36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बाल दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

बरारी. बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125 वीं जयंती के अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय बरारी में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत झाड़ू से सफाई कर किया गया. इस अवसर पर सीडीपीओ संगीता कुमारी ने बाल दिवस को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की देश के प्रति त्याग, भावना, समर्पण को अनुशरण […]

बरारी. बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125 वीं जयंती के अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय बरारी में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत झाड़ू से सफाई कर किया गया. इस अवसर पर सीडीपीओ संगीता कुमारी ने बाल दिवस को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की देश के प्रति त्याग, भावना, समर्पण को अनुशरण करने की अपील की. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका अर्चना साह, दीप माला कुमारी, सूर्यमुखी कुमारी, रेणु कुमारी, रिंकी कुमारी, पूनम कुमारी, अंजूम सबा, अंजनी कुमारी, बीस सूत्री सदस्य अरुण चौधरी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष कृष्णमोहन साह, सरपंच उमेश साह, बाबर अली सहित बाल विकास परियोजना कर्मी उपस्थित थे. गांधी स्मृति भवन के प्रांगण में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती के अवसर पर संस्था परिवार के नागेंद्र चौरसिया, अनिल कुमार सिंह, पप्पू अंसारी, ललन साह, मनोज ठाकुर, एच सोढ़ी, जितेंद्र भगत, राजीव गुप्ता, तलेसर कुमार सहित लोगों ने चाचा नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताये हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया. कांग्रेस कार्यालय बरारी के प्रांगण में कांग्रेस नेता हरिवंश सिंह, अरविंद सिंह बंशी, अरुण मेहता, प्रो नागेंद्र प्रसाद साह, अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह सहित कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनायी. इस मौके पर उनके द्वारा किये गये कायार्ें को अनुशरण करने और कांग्रेस की मजबूती को लेकर एकजुटता बनाये रखने की अपील भी की. चाचा नेहरू के जयंती के मौके पर कांग्रेसियों ने रेफरल हॉस्पिटल बरारी में जाकर मरीजों के बीच फल, ब्रेड, दूध आदि सामग्री का वितरण भी किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें