ऑटो से 17 लीटर शराब बरामद एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ऑटो से 17 लीटर शराब बरामद एक तस्कर गिरफ्तार

ऑटो से 17 लीटर शराब बरामद एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर रोशना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ऑटो से 17.250 लीटर शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर रोशना थाना पुलिस शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते आ रही है. रौशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पश्चिम बंगाल की ओर से आती एक ऑटो को रोककर पुलिस ने जब तलाशी ली तो ऑटो से शराब बरामद किया. शराब मिलते ही पुलिस ने तस्कर किशन कुमार पोद्दार पिता स्व दिनेश पोद्दार, हफलागंज निवासी को गिरफ्तार कर ऑटो जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन