प्रोफेसर के बंद पड़े घर में लाखों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2019 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही में बंद पड़े घरों में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना पश्चात चोरों ने उस घर में नया ताला जड़ दिया. मंगलवार की शाम गृह स्वामी घर पहुंचे और देखा उनके द्वारा लगाये गये ताला गायब था. उसके जगह दूसरा ताला लगा […]
विज्ञापन
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही में बंद पड़े घरों में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना पश्चात चोरों ने उस घर में नया ताला जड़ दिया. मंगलवार की शाम गृह स्वामी घर पहुंचे और देखा उनके द्वारा लगाये गये ताला गायब था. उसके जगह दूसरा ताला लगा हुआ था. यह देख गृह स्वामी को समझते देर न लगी कि उसके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.
घटना की जानकारी ग्रहस्वामी ने सहायक थाना पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस देर शाम घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की तफ्तीश में जुट गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिबगंज में प्रोफेसर के पद में पदस्थापित मौसम कुमार पिता शैलेंद्र कुमार सिंह अपने घर झारखंड गये हुए थे.
उसके पिता झारखंड के दुमका में प्रोफेसर है. मां रेखा सिंह गोडा में महिला कॉलेज की प्रोफेसर हैं. इसलिए घर पर कोई नहीं रहता है. लेकिन अक्सर घर में आना जाना लगा रहता है. 10 दिन पहले मौसम घर पहुंचा था और एक दिन रहने के बाद वापस साहिबगंज चला गया था. जब वह देर शाम घर पहुंचा तो देखा कि उनके घर में चोरी हो गयी है.
इस चोरी में फ्रिज, तीन गैस सिलेंडर, इनवर्टर बैटरी, कांसे और पीतल के बर्तन, एक सोने का चेन और अंगूठी और तीन पंखा की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया तथा उसके घर में एक नया ताला जड़ दिया. ताकि किसी को घर में हुए चोरी का संदेह न हो. घटना बाबत पीड़ित के बयान पर सहायक थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
रेलवे ड्राइवर के घर चोरी से पहले मचाया उत्पात : सहायक थाना क्षेत्र के लंगड़ा बागान स्थित लोको पायलट के क्वार्टर नंबर 524 डी में चोरों ने मंगलवार की रात जमकर उत्पात मचाया. सुजीत कुमार रेलवे लोको पायलट हैं.
ड्यूटी को लेकर वह अक्सर कटिहार से बाहर रहते हैं. 17 नवंबर को सुजीत कुमार ट्रेन लेकर एनजीपी गये थे. उनकी पत्नी शादी समारोह में पूर्णिया गयी थी. सुजीत कुमार 19 नवंबर को देर रात जब वापस अपने क्वार्टर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है. घर के अलमारी और दरवाजे टूटा हुआ है. घर में रखे 20 हजार और जेवरात गायब है.
मामले की सूचना सुजीत कुमार ने सहायक थाना पुलिस को दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौका स्थल पर पहुंची तथा मामले की तफ्तीश में जुट गयी. लोको पायलट की शिकायत पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










