साधु बनकर घर में घुसे दो अपराधी, लिट्टी-चोखा में नशे की दवा डालकर परिवार को किया बेहोश

Updated:
विज्ञापन

कोढ़ा : साधु की वेष में दो अनजान लोग घर में घुसकर परिवार के लोगों को भोजन में नशे की दवा मिलाकर पिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद घर में रखे 95 हजार नगद सहित पांच भर सोने की जेवरात एवं व अन्य जरूरी सामान लेकर फरार हो गया. यह मामला कोढ़ा थाना पहुंचा है. […]

विज्ञापन
कोढ़ा : साधु की वेष में दो अनजान लोग घर में घुसकर परिवार के लोगों को भोजन में नशे की दवा मिलाकर पिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद घर में रखे 95 हजार नगद सहित पांच भर सोने की जेवरात एवं व अन्य जरूरी सामान लेकर फरार हो गया. यह मामला कोढ़ा थाना पहुंचा है. पीड़ित गेड़ाबाड़ी निवासी प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर उनके घर दो जोगी के वेष में साधु आये एवं अपना परिचय देते हुए प्रमोद सिंह पिता विश्वनाथ सिंह गेड़ाबाड़ी बताया.
साथ ही बताया कि वह 18 वर्ष पूर्व घर छोड़कर फरार हो गया था और वह जोगी बन गया. उत्तर प्रदेश के गोरखनाथ मंदिर में भंडारा करने के नाम पर कई जरूरी सामान भी खरीद कराया और परिवार के लोगों को दिग्भ्रमित करते रहा. साथ ही रात्रि में परिवार वालों के साथ लिट्टी चोखा बनाकर साधु ने परिवार के लोगों को खाना खिलाया. जिस दौरान उन्होंने भोजन में जहरीली पदार्थ मिला दिया. परिवार के लोग भोजन करते ही बेहोश हो गये.
मौके का फायदा उठाते हुए जोगी की वेष में आये दो अपराधियों ने घर में रखे 95 हजार नगद एवं सोने के जेवरात सहित अन्य जरूरी सामान लेकर फरार हो गये. सुबह जब परिवार के लोग जगे तो घर की हालत को देखकर काफी खोजबीन करते रहे. मामले की सूचना कोढ़ा थाना पुलिस को दिया. मामले को लेकर कोढ़ा थाना पुलिस पीड़ित के आवेदन को लेते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन