पुलिस को ग्रामीणों ने घंटों बंधक बनाकर रखा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अमदाबाद : प्रखंड के बैदा पंचायत के भरनाठी में जांच में पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घंटों बंंधक लिया. भरनाठी निवासी मंटू सरदार के पुत्र समसूल का अपनी पत्नी जहांनारा खातून के साथ विवाद था. जहांनारा के पिता जियामारी निवासी मो इसहाक ने थाने में आवेदन देकर कहा था कि उनका दामाद समसुल एवं उसके […]
विज्ञापन
अमदाबाद : प्रखंड के बैदा पंचायत के भरनाठी में जांच में पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घंटों बंंधक लिया. भरनाठी निवासी मंटू सरदार के पुत्र समसूल का अपनी पत्नी जहांनारा खातून के साथ विवाद था. जहांनारा के पिता जियामारी निवासी मो इसहाक ने थाने में आवेदन देकर कहा था कि उनका दामाद समसुल एवं उसके परिजन दहेज की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट करते हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
बेटी से मिलने भी नहीं देते हैं. मामले को लेकर अमदाबाद थाना के एएसआइ मोहन कुमार चौधरी घटना की जांच करने मौके पर पहुंचे थे. इसी बीच मो इसहाक की पुत्री जहानारा अपने पति के घर से भाई के साथ वहां से निकल गयी.
लड़की का घर से अपने भाई के साथ चले जाने की बात सुनकर ग्रामीण उग्र हो गए एवं पुलिस की गाड़ी को घंटों रोक लिया. ग्रामीण लड़की को बुलाने की मांग पर अड़ गए. इस संदर्�� में दूरभाष पर एएसआइ मोहन कुमार चौधरी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि जियामारी गांव निवासी मो इसहाक के आवेदन पर मामले की जांच को पहुंचे थे. इसी बीच मो इसहाक की लड़की अपने भाई के मोटरसाइकिल से निकल गयी. इसे लेकर ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया.
उन्होंने कहा कि दिन में करीब एक बजे मामले की जांच को लेकर बैदा पंचायत के भरनाठी गांव पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा घंटों उन्हें रोक लिया गया. ग्रामीण लड़की को बुलाने का मांग कर रहे थे. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी अमदाबाद थाना अध्यक्ष को दी गयी. जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. श्री चौधरी ने बताया कि मामले को लेकर पंचायती चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन