चालक की मां व पत्नी की ट्रक मालिक ने की पिटाई
Updated at : 22 Apr 2019 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

फलका : फलका बाजार में रविवार को अपनी मजदूरी मांगने गये ट्रक चालक समेत उसकी मां व पत्नी को बीच सड़क पर ट्रक मालिक व उसके पुत्र ने न केवल पिटाई की, बल्कि महिला को घसीट कर अर्धनग्न कर दिये. पीड़ित चालक ने थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है. गिरियामा निवासी अनिल […]
विज्ञापन
फलका : फलका बाजार में रविवार को अपनी मजदूरी मांगने गये ट्रक चालक समेत उसकी मां व पत्नी को बीच सड़क पर ट्रक मालिक व उसके पुत्र ने न केवल पिटाई की, बल्कि महिला को घसीट कर अर्धनग्न कर दिये. पीड़ित चालक ने थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है.
गिरियामा निवासी अनिल महतो ने आवेदन में कहा है कि एक दिन पूर्व जब वह अपना तनख्वाह मांगने ट्रक मालिक मोहन भगत फलका बाजार निवासी के घर पर गया था, तो उन्होंने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा. किसी तरह मैं वहां से घर आया. इ
सी बात लेकर रविवार की सबुह करीब 9 बजे अपनी मां व पत्नी के साथ पुनः उनके घर गया. तब ट्रक मालिक व उसका पुत्र मेरी मां को लाठी से मारने लगे, जिससे वह जख्मी हो गयी. ट्रक मालिक का पुत्र भोला भगत मेरी पत्नी को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह अर्धनग्न हो गयी. उनलोगों ने भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं.
चालक ने बताया है उन लोगों ने 16 माह से उसका तनख्वाह नहीं दिया है, जिसका करीब 80 हजार रुपये होता है. वहीं ट्रक मालिक मोहन भगत ने चालक द्वारा लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया है. आवेदन मिलने के बाद थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




