पार्किंग की नहीं हो सकी व्यवस्था, सड़क पर लगाते हैं वाहन

Updated at : 02 Apr 2019 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
पार्किंग की नहीं हो सकी व्यवस्था, सड़क पर लगाते हैं वाहन

कटिहार : लाख प्रयास के बाद भी नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर पाया है. नतीजतन शहर में रोजाना जाम की समस्या बरकरार है. नगर निगम की ओर से पुराने बस स्टैंड पर तत्कालीन ऑटो स्टैंड की मंजूरी तो दे दी है. लेकिन शहर में आज तक मोटरसाइकिल […]

विज्ञापन

कटिहार : लाख प्रयास के बाद भी नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर पाया है. नतीजतन शहर में रोजाना जाम की समस्या बरकरार है. नगर निगम की ओर से पुराने बस स्टैंड पर तत्कालीन ऑटो स्टैंड की मंजूरी तो दे दी है.

लेकिन शहर में आज तक मोटरसाइकिल व चार चक्का वाहन लगाने की व्यवस्था करने में असफल साबित हुई है. जबकि जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के बीच लगातार पार्किंग के मुद्दे को लेकर कई बार बैठक भी हो चुकी है. इसके बावजूद भी समस्या का हल नहीं निकल पाया है.
हमेशा शहरवासियों को वादे किये जाते रहे हैं. लेकिन आज तक इसको अमलीजामा नहीं पहनाया गया है. पूरे शहर में कहीं पर भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. जिस कारण लोग सड़कों के किनारे पर जहां तहां मोटरसाइकिल व वाहन खड़े करने पर मजबूर हो रहे हैं. जिससे हमेशा जाम की समस्या शहर में लगी रहती है.
मुख्य बाजार में पार्किंग नहीं रहने से लोग होते है परेशान : शहर का भीड़-भाड़ इलाका बड़ा बाजार, मंगल बाजार, न्यू मार्केट माना जाता है. जहां पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग अपने वाहन से पहुंचते हैं.
दूरदराज से भी बड़ी संख्या में लोग अपने वाहन से खरीदारी के लिए कटिहार बाजार का आना होता है. पार्किंग नहीं रहने से जहां तहां लोग अपनी गाड़ी लगाने के लिए बाध्य होते हैं. जिस कारण जाम की समस्या के साथ-साथ वाहन चोरी का भी हमेशा डर बना रहता है.
यहां तक की कई चोर भी इस मौके की तलाश में ही अपनी नजरें बनाये रहते हैं. अपने मनसूबों में कामयाब हो जाते हैं. शहर के मंगल बाजार के दुकानदार पवन अग्रवाल, शंभू कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार ने बताया कि पार्किंग नहीं रहने से काफी दिक्कतें आती है.
दूरदराज से आने वाले लोग बीच रास्ते में ही अपनी गाड़ी खड़ी कर देते हैं. जिस से जाम की समस्या लगती रहती है. बड़ा बाजार के दुकानदार महेश भगत, राजेश गुप्ता, सोनू बरनवाल ने बताया कि पूरे बाजार में मोटरसाइकिल खड़ी करने के कहीं पर्याप्त जगह नहीं है.
नगर निगम प्रशासन द्वारा पार्किंग की व्यवस्था नहीं करने से लोग जहां तहां अपने वाहन खड़े कर देते हैं. जिससे जाम का सिलसिला थमने का नाम नहीं लेता है. राहगीर के चलने के साथ साथ दुकानदारी करने में भी हम सबों को भारी दिक्कतों का सामना करना
पड़ता है.
मॉल व नर्सिंग होम बिना पार्किंग के ही चल रहे है शहर में : शहर में बड़े-बड़े मॉल व नर्सिंग होम बगैर पार्किंग के संचालित हो रहे हैं. इस ओर न निगम का कोई ध्यान है न ही जिला प्रशासन का. नगर निगम क्षेत्र में खुलने वाले कई नर्सिंग होम व मॉल में भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है.
खासकर शहर के बीचों बीच बिनोदपुर में खुलने वाले सभी नर्सिंग होम में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. जिस कारण इलाज कराने आये मरीज सड़कों पर ही अपनी मोटरसाइकिल खड़े करने के लिए मजबूर होते हैं. जिससे लगातार जाम की समस्या बनी रहती है.
कई नये मॉल भी शहर में खुले हैं. जहां पर आने वाले ग्राहकों के लिए वाहन लगाने की व्यवस्था नहीं की गयी है. जबकि नगर निगम की ओर से सभी दृष्टिकोण से पार्किंग व मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए ऐसे संस्थान को खोलने की परमिशन देने के कायदे कानून है. लेकिन शहर में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है. ऐसे नर्सिंग होम व मॉल के खुलने पर नगर निगम कई सवालों के घेरे में आ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन