8.20 करोड़ खर्च, पर शहरवासियों अब भी नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2018 5:30 AM
कटिहार : मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत कटिहार को शहरी जलापूर्ति योजना में शामिल किया गया है. पर 8.20 करोड़ रुपये खर्च कर शहर में पहुंची शहरी जलापूर्ति योजना का लाभ शहरवासियों को अभी तक नहीं मिल रहा है. इस योजना को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता व नगर […]
कटिहार : मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत कटिहार को शहरी जलापूर्ति योजना में शामिल किया गया है. पर 8.20 करोड़ रुपये खर्च कर शहर में पहुंची शहरी जलापूर्ति योजना का लाभ शहरवासियों को अभी तक नहीं मिल रहा है. इस योजना को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता व नगर आयुक्त को संयुक्त रूप से दी गयी है.
पर यह योजना शहर में अभी पूरी तरह तक विफल नजर आ रहा है. शहर में आम लोगों के लिए उच्च क्षमता वाली दो पानी टंकी का निर्माण छह वर्ष पूर्व किया गया है. शहरी जलापूर्ति योजना के तहत 2012 में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से गामी टोला तथा मिरचाईबाड़ी में 130 लाख गैलन क्षमता वाली पानी टंकी का निर्माण किया गया. पानी टंकी से 10-12 किलोमीटर तक पाइप को बिछाया गया. इसके बावजूद आम लोगों को टंकी से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है. इससे आम लोगों में रोष गहराता जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










