दो शराब कारोबारी सहित तीन पियक्कड़ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2018 6:41 AM
कटिहार : उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर शहर के नगर थाना क्षेत्र, मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपित को शराब के नशे में तथा एक रिक्शा चालक सहित दो शराब कारोबारी को 14 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बिहार मद्य निषेध […]
कटिहार : उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर शहर के नगर थाना क्षेत्र, मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपित को शराब के नशे में तथा एक रिक्शा चालक सहित दो शराब कारोबारी को 14 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बिहार मद्य निषेध अधिनियम को प्रभावी बनाने को लेकर क्मोंगड़ा से दो शराबी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित में गया टुड्डू और धर्मेंद्र कुमार को भगवान चौक से महमूद चौक से मो अयूब को गिरफ्तार किया गया.
गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार प्रखंड के सामने मुख्य सड़क से रिक्शा से महुआ शराब लेकर जा रहे गुड्डू सहनी एवं रिक्शा चालक मो मतेन को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसके सीट के नीचे से 14 लीटर देसी शराब उत्पाद पुलिस ने बरामद किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










