सीबीएसई : पांच केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शहर के पांच केंद्रों पर दसवीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू की गयी है

विज्ञापन

कटिहार. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शहर के पांच केंद्रों पर दसवीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षा शुरू की गयी है. शांतिपूर्ण, स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सीबीएसई के मार्गदर्शिका के आलोक में कई स्तर व्यवस्था की गयी है इस बीच भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युमन सिंह यादव ने सभी पांच केदो के 200 मीटर के दायरे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत निषेध आजा लागू कर दी है. शहर के स्कॉटिश पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी, कर्नल एकेडमी व रामकृष्ण विद्या मंदिर में सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय के 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. मंगलवार को परीक्षा के पहले दिन इन केदो पर दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. हालांकि गणित विषय को लेकर छात्र-छात्राओं में थोड़ा तनाव देखने को मिला. इधर सदर एसडीएम की ओर से ही जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में अनावश्यक रूप से पांच या उससे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं रहेंगे और न ही किसी प्रकार का मजमा लगायेंगे. साथ ही सभी प्रकार के दुकाने व किसी भी प्रकार के दुकानें उक्त तिथि एवं समय तक बंद रहेगी. कोई भी व्यक्ति (पुलिस कर्मी को छोडकर ) किसी प्रकार का आग्नेयाश्त्र, लाठी, भाला आदि लेकर नहीं चलेंगे एवं घातक हथियार धारण नहीं करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन