बालश्रम विरोधी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
कटिहार : शहर के वार्ड नंबर 40 के रानी घाट इलाके में विश्व बालश्रम विरोधी दिवस के अवसर पर चाइल्ड लाइन कॉलेब बाल महिला कल्याण के तत्वाधान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर बालश्रम के विरुद्ध प्रभातफेरी भी निकाली गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चाइल्डलाइन के समन्वयक अरुण कुमार झा […]
कटिहार : शहर के वार्ड नंबर 40 के रानी घाट इलाके में विश्व बालश्रम विरोधी दिवस के अवसर पर चाइल्ड लाइन कॉलेब बाल महिला कल्याण के तत्वाधान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर बालश्रम के विरुद्ध प्रभातफेरी भी निकाली गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चाइल्डलाइन के समन्वयक अरुण कुमार झा ने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है. इस अवसर पर परामर्शी रवींद्र कुमार ने कहा कि बाल मजदूरी करना एवं बाल मजदूरी कराना दोनों कानून अपराध है.
उन्होंने लोगों से बाल श्रम के विरुद्ध आगे आने की अपील की. चाइल्ड लाइन के टीम सदस्य दीपक कुमार दीप ने बच्चों से जुड़े अधिकार यथा जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार व सहभागिता के अधिकार पर विस्तार से प्रकाश डाला. मौके पर टीम सदस्य रवि कुमार राय ने चाइल्ड लाइन के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि जरूरतमंद में बच्चों के लिये 1098 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते है. कार्यक्रम में बच्चों के अलावा महिलाओं ने भी हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










