ePaper

Karwa Chauth Puja Aarti: पूजा के बाद जरूर करें ये काम, इस आरती को पढ़े बिना व्रत रह जाएगी अधूरी

Updated at : 13 Oct 2022 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
Karwa Chauth Puja Aarti: पूजा के बाद जरूर करें ये काम, इस आरती को पढ़े बिना व्रत रह जाएगी अधूरी

Karwa Chauth Puja Aarti: आज करवा चौथ है. आज के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. आज के दिन भगवान शिव के पूरे परिवार के साथ माता करवा की पूजा की जाती है. इसके बाद आरती जरूर करनी चाहिए.

विज्ञापन

Karwa Chauth Puja Aarti: आज करवा चौथ का व्रत सभी सुहागिनें रखी है. आज के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा करेंगी. आज भगवान शिव के पूरे परिवार के साथ माता करवा की पूजा की जाती है. इसके साथ ही शाम को महिलाएं चांद देखकर व्रत का पारण करती हैं. मान्यता है कि इस व्रत को करने के साथ करवा माता की विधिवत पूजा के साथ कथा और अंत में आरती जरूर करनी चाहिए. ऐसा करने से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है. करवा चौथ की पूजा किये बिना व्रत अधूरी मानी जाती है. आइए जानते हैं करवा चौथ की आरती…

करवा चौथ की आरती

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन