115 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 05 Feb 2026 5:06 PM

विज्ञापन

गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने 115 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने 115 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित दुर्गावती थाना क्षेत्र के चेहरिया गांव निवासी गोरख चौधरी के पुत्र अमित चौधरी तथा रोहतास जिले के सासाराम फजलगंज निवासी मोहन प्रसाद के पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि यूपी से शराब लेकर तस्कर आ रहे हैं, जिसकी सूचना पर उत्पाद इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार के नेतृत्व में समेकित जांच चौकी पर तैनात अधिकारियों को अलर्ट किया गया. कुछ ही देर में सामने से आ रही संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, तो जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में 115 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. शराब मिलते ही शराब सहित कार को जब्त कर उसमें सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपितों की पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब को उत्तर प्रदेश से लाकर बिहार के सासाराम में डिलीवरी दिया जाना था. इधर, इस संबंध में उत्पाद इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जब्त शराब व वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन