ePaper

दो बाल श्रमिकों को कराया विमुक्त

Updated at : 23 Oct 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाल श्रमिकों को कराया विमुक्त

औरंगाबाद न्यूज : श्रम विभाग के धावा दल ने किया दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : श्रम विभाग के धावा दल ने किया दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भभुआ शहर. जिले में सोमवार को श्रम विभाग के धावा दल ने भभुआ शहर की दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इसी दौरान शहर की आदित्य चौपाटी दुकान से दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया. विमुक्त दोनों बाल श्रमिक उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताये गये हैं. बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने के बाद उन्हें जिला बाल संरक्षण इकाई को सुपुर्द कर दिया गया है. इस मामले में आदित्य चौपाटी दुकान संचालक पंकज शर्मा पिता शिव प्रकाश शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. श्रम अधीक्षक की ओर से गठित धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकार दिनेश कुमार केसरी, चांद के रामराज सोनी, भगवानपुर के संतोष कुमार सिंह, अधौरा के धीरज कुमार दुबे, बाल संरक्षण इकाई सदस्य राजू पासवान व पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन