कैमूर: चैनपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन और ड्रग्स इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हीरोइन और इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

चैनपुर पुलिस ने मदुरना पहाड़ी के समीप छापेमारी कर तीन लोगों को हीरोइन और नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना पहाड़ी के समीप उस्मान कोठी के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हेरोइन और ड्रग्स के इंजेक्शन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से कुल 45 पुड़िया हेरोइन बरामद की, जिसका वजन करीब 7 ग्राम बताया गया है. इसके अलावा एक आरोपी के पास से फेनिरामाइन मैलेट के चार इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुकान में शराब बेचने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, भागने लगा आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदुरना गांव निवासी स्वर्गीय दमरी सिंह के 43 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार, स्वर्गीय बाबूलाल यादव के 49 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र यादव तथा उत्तर प्रदेश के चकिया थाना क्षेत्र के बोरवल गांव निवासी राम सुधार के 20 वर्षीय पुत्र जेपी के रूप में हुई है. पुलिस को संजीत कुमार द्वारा अपनी दुकान में शराब की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संजीत दुकान से भागने लगा. सशस्त्र बलों के सहयोग से पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास मिला हेरोइन का पैकेट

इसी दौरान पुलिस की नजर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास खड़े सत्येंद्र यादव और पहाड़ी की ओर जा रहे जेपी पर पड़ी. संदेह के आधार पर दोनों को भी पुलिस ने पकड़ लिया. तलाशी के दौरान संजीत की दुकान से 12 पुड़िया और ट्रैक्टर-ट्रॉली से 33 पुड़िया हेरोइन बरामद हुई. बरामद हेरोइन का कुल वजन करीब 7 ग्राम बताया गया है.

पूछताछ में सामने आया हेरोइन सप्लाई का कनेक्शन

पुलिस पूछताछ में दोनों स्थानीय आरोपियों ने रामरतन उर्फ चंबली सिंह से हेरोइन लेकर उसे बेचने की बात बतायी है. पुलिस अब हेरोइन की सप्लाई करने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है.

जेपी के पास से मिले चार ड्रग्स इंजेक्शन

वहीं, तीसरे आरोपी जेपी की तलाशी लेने पर उसके पास से फेनिरामाइन मैलेट के चार इंजेक्शन बरामद हुए. पुलिस के अनुसार इनमें 10 एमएल के दो और 2 एमएल के दो इंजेक्शन शामिल हैं. बरामद इंजेक्शन को भी जब्त कर लिया गया है.

प्राथमिकी दर्ज, तीनों भेजे गए न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मेडिकल जांच कराने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन