तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन

अधौरा के सीकरी का मामला

विज्ञापन

अधौरा के सीकरी का मामला, ननिहाल में दो सहेलियों के साथ नहाने गयी थी किशोरी भभुआ सदर. अधौरा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव स्थित अपने ननिहाल आयी 11 वर्षीय किशोरी की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मृत बच्ची यूपी के सोनभद्र जिला अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज निवासी संदीप जायसवाल की बेटी काजल कुमारी बतायी जाती है. इस हादसे के संबंध में मृत किशोरी के नाना अर्जुन साह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर तीन बजे घर के लोग सीकरी गांव से सटे कोहरऊवा डोहर के समीप खेत में रोपनी कर रहे थे. इस दौरान उनकी नतिनी अपनी दो सहेलियों के साथ पास ही स्थित तालाब में नहाने चली गयी. वहां नहाने के क्रम में उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गयी. साथ रही लड़कियों के शोर मचाने पर जब लोग जुटे, तब उनकी नतिनी को पानी से बाहर निकाला गया और अधौरा सीएचसी ले जाया गया. लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मौत होने के बाद अधौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा. उसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन