सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सनराइज ने दीव को आठ विकेट से हराया

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 14 Feb 2026 3:55 PM

विज्ञापन

सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सनराइज क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब को आठ विकेट के विशाल अंतर से हरा दिया.

विज्ञापन

फोटो14.क्रिकेट खेलते खिलाड़ी =प्लेयर ऑफ द मैच बने अभिमन्यु ने की घातक गेंदबाजी, दानिश भी चमके भभुआ सदर. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति हारमोनी क्रिकेट एकेडमी व द मॉडर्न स्कूल के संयुक्त प्रायोजन में आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सनराइज क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब को आठ विकेट के विशाल अंतर से हरा दिया. सुबह भारतीय दीव सीसी टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज के शानदार गेंदबाजी के सामने 20.2 ओवरों में मात्र 64 रन पर सिमट गयी. इसमें गौरव शेखर व रामू पाल ही कुछ देर तक संघर्ष कर सके गौरव ने 27 और रामू पाल ने 11 रन बनाये. सनराइज सीसी की ओर से अभिमन्यु व दानिश खान ने 3-3 विकेट और आर्यन पटेल व विकास पटेल ने 2-2 विकेट प्राप्त किये. भारतीय दीव सीसी के 64 रनों के आसान लक्ष्य को सनराइज की टीम मात्र दो विकेट के नुकसान पर 10.5 ओवर में 65 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया. इसमें अजय कुमार नाबाद 32 और विकास पटेल ने 19 रन बनाये. भारतीय दीव सीसी की ओर से शेषनाथ मौर्या व संदीप दूबे ने 1-1 विकेट प्राप्त किये. मैच में अभिमन्यु सिंह को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कमेटी सह द मॉडर्न स्कूल के प्रिंसिपल अमितेश प्रताप सिंह ने प्रदान किया. इस दौरान सचिव अजय कुमार सिंह, सीनियर सेलेक्टर्स इनोक रॉय दास, संयोजक संजय कुमार, सह संयोजक एजाज अली गोल्डेन व पूर्व खिलाड़ी रवि सिंह उपस्थित रहें. आज रविवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में विनर क्रिकेट क्लब का मुकाबला स्टार क्रिकेट क्लब से होगा.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन