टोड़ी विद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 4:26 PM

विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक दारोगा साह और वरिष्ठ शिक्षक दिनेश सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को कलम-कॉपी व पेंसिल देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

फोटो 5 टोड़ी विद्यालय में प्रतिभागियों को सम्मानित करते वरिष्ठ शिक्षक दिनेश सिंह भगवानपुर. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय टोड़ी के प्रांगण में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया था. इस दौरान मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया था, तब दर्शकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना भी की गयी थी. प्रस्तुत कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की खुशी, मोहिनी, ऋषि, आरुषि, आकृति, पंकज कु पांडेय, नीतीश, अमन, सतीश कुमार इत्यादि छात्र-छात्राओं ने बहुत ही बेहतरीन मार्च-पास्ट, पिरामिड, नाटक और नृत्य करने के साथ अंग्रेजी और हिंदी में भाषण भी दिया था, जिसे लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दारोगा साह और वरिष्ठ शिक्षक दिनेश सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को कलम-कॉपी व पेंसिल देकर सम्मानित किया. विद्यालय के शारीरिक शिक्षक व स्वास्थ्य अनुदेशक उमेश प्रसाद ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में आगे बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, इससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दरोगा साह, वरिष्ठ शिक्षक दिनेश सिंह, विकेंद्र सिंह, उमेश प्रसाद, प्रीतम कुमार, दिलीप कु राम, मो हामिद राईन, मो इरसाद अंसारी, श्वेता कुमारी, रिंकी कुमारी, मंजू सिंह, अंकिता कुमारी, दीपिका पांडेय, अनुपमा सिंह के साथ समस्त शिक्षक भी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन